हल्द्वानी के कालूसिद्ध मंदिर के पास अतिक्रमण पर होगा सोमवार से बड़ा एक्शन, प्रशासन का ये है प्लान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड पर कालूसिद्ध मंदिर के पास सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस और प्रशासन ने इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात करने का निर्णय लिया है।

रविवार को सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में विवाद या शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी दबोचा

पिछले अनुभवों को देखते हुए, जब अतिक्रमण हटाने के प्रयासों के खिलाफ विरोध हुआ था, अब कोर्ट ने भी इस प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें मिलकर सोमवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ करेंगी।

यह भी पढ़ें -   शिक्षकों का सरकार पर दबाव बढ़ा, मांगें न मानीं तो जनगणना बहिष्कार का ऐलान

सुरक्षा के लिए कोतवाली, वनभूलपुरा, काठगोदाम और मुखानी थानों के प्रभारी और कोतवाली की फोर्स तैनात रहेगी, साथ ही दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा जाएगा। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से तैयार हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440