मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति नैनीताल के अतिक्रमणकारियों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। हाई कोर्ट ने नैनीताल के मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति पर अतिक्रमण करने के मामले पर सुनवाई की। वरिष्ठ न्यायमुर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने याचिका को अंतिम रूप से निस्तारित करते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने को कहा है। सुनवाई के दौरान मुख्य स्थायी अधिक्वता सीएस रावत की तरफ से कहा गया कि जिला प्रसाशन ने शत्रु सम्पति पर 128 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया। इनके पास कोई वैध कागजात नहीं है। जिस व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की है वह स्वयं अतिक्रमणकारी है, वह जनहित याचिका दायर नहीं कर सकता है। इसलिए जनहित याचिका को निरस्त किया जाय। याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि अगर वह अतिक्रमणकारी पाए जाते हैं तो वे हटने को तैयार है, बशर्ते उन्हें नोटिस देकर सुना जाय। कुछ दिन पहले प्रशासन ने बारापत्थर में बिना नोटिस व सूचना के अतिक्रमणकारियों को हटा दिया था, इसलिए उन्हें समय दिया जाय।

यह भी पढ़ें -   मदरसे की आड़ में आतंक नहीं चलेगा…” बजट सत्र में गरजे सीएम धामी, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का बड़ा आरोप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440