(बड़ी खबर) दीपावली से पहले धामी सरकार ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात…

खबर शेयर करें

राज्य कर्मचारियों की भांति 1 जनवरी 2024 से मिलेगा बढ़े हुए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण इत्यादि में कार्यरत कर्मियों को 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है।
राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का भुगतान निगमों, निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों में सेवारत् व सेवानिवृत्त कार्मिकों को दिनांक 01 जनवरी, 2024 से प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   कृष्णा विहार में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

इन्हें भी मिलेगा लाभ
पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/ उपक्रमों के कर्मचारियों के लिये मंहगाई भत्ते का 01 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   कृष्णा विहार में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440