बड़ी खबरः बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे दो भाषाएं, 2024 से लागू होगा नया नियम

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। शिक्षा मंत्रालय साल 2024 से पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार, नए पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। साल 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि नए पाठ्यक्रम के खाके के तहत कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा, इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी। छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ अंक बरकरार रखने की इजाजत होगी। शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी।

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षा 11 और 12 में विषयों का चयन ‘स्ट्रीम’ तक सीमित नहीं रहेगा, छात्र-छात्राओं को पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी। कक्षाओं में पाठ्य पुस्तकों को ‘कवर’ करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा, पाठ्य पुस्तकों की कीमतों में कमी लाई जाएगी। स्कूल बोर्ड उचित समय में ‘मांग के अनुसार’ परीक्षा की पेशकश करने की क्षमता विकसित करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440