लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुंआ डेस्क। “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने और तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालकुआं क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त आनंद सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना, निवासी बेरीपड़ाव गौलागेट खड़कपुर, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को 78 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कुबेर राणा एवं गुरमेज सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440