समाचार सच, देहरादून। खेल की जागरूकता को लेकर क्रीड़ा भारती की ओर से पूरे देश में बाइक रैली निकाली जा रही है। प्रयास है कि घर-घर तक खेलों को पहुंचाया जाए। देहरादून में 22 मई को 8ः56 बजे यात्रा उत्तराखंड और हिमाचल के बॉर्डर पांवटा साहिब से निकाली जाएगी। उत्तराखंड में यह रैली तीन जगह निकाली जाएगी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता मे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण देश भर में अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बाइक यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा संपूर्ण देश में 220 स्थानों से एक साथ निकाली जाएगी। सोहनवीर राणा ने बताया कि उत्तराखंड में यात्रा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, प्रेमनगर और हरिद्वार से एक साथ शुरू होगी। यात्रा का समापन नारसन के पास होगा। इस यात्रा में अंतरराष्ट्रीय शूटर अरुण सिंह, नवीन चौहन के अलावा अंतरराष्ट्रीय कोच सुभाष राणा, योग की विश्व चौंपियन आरती पाल, बॉलीवाल खिलाड़ी विनय शर्मा, हिमांशु त्यागी समेत अन्य खिलाड़ी शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया भी हरिद्वार से रैली में शामिल हो सकती है। इस मौके पर अरुण कुमार सूद, सुधीर कुमार, आकाश चौरसिया, धर्मेंद्र जग्गी, मोहन भारद्वाज आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













