अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें

मृतक एनएचपीसी काठगोदाम में था ठेकदारी पर कार्यरत

समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुआं थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को 108 की मदद से हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को उसके परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात को पुलिस को सूचना मिली की लालकुआं थाना क्षेत्र वीआईवी गेट ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक बाइक सं0 यूके 04एबी – 8002 में सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंच कर घायल युवक को 108 वाहन से हल्द्वानी डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहंुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त ना होने पर उसी रात को ही अज्ञात नाम से शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने बाइक के नम्बर व मोबाइल के जरिये मृतक की रजनीश भल्ला ऊर्फ स्वीटी (47) पुत्र स्व0 प्रानजीत निवासी तल्ली बमोरी, भट्ट कालोनी के नाम से शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रजनीश भल्ला काठगोदाम में एनएचपीसी में ठेकदारी में कार्यरत और अविवाहित था। विधवा बहन सुरेखा शर्मा व एक भान्जा उस पर आश्रित थे।  

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440