समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी कालोनी सरदार की कोठी दमुवाढूंगा निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र मौर्या पुत्र जयदीप मौर्या मंगलवार को होली के दिन अपने दोस्त के साथ किसी काम से लालडांठ जा रहा था। रास्त में सड़क में बने गड्ढ़े में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में में भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
इस हादसे से मृतक के परिवारजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं होली पर्व पर युवक की मौत से क्षेत्र में होली का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन का 1 मार्च को ही विवाह हुआ था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















