बिष्ट उवाच : कोरोना को हराने को आगे आये

खबर शेयर करें

जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन के साथ-साथ ग्लब्स व मास्क बांटे

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी डॉ. मोहन बिष्ट ने कोरोना वायरस को लेकर जहां क्षेत्र में विभिन्न जगह पर जागरूकता अभियान चलाया और सेनिटाइजेशन व मास्क बांटा वहीं लोगों को कोरोना के प्रति बचाव के टिप्स दिये।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के लिए व बीमारी से बचाव को टिप्स दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में हल्दूचौड़ के जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने हल्दूचौड़, बिन्दुखत्ता व लालकुंआ के विभिन्न क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन किया व लोगों को ग्लब्स व मास्क बांटें।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

इस दौरान डॉ. बिष्ट ने लोगों से कहा कि कोरोना बीमारी से बचने के लिए आवश्यक है कि पर्याप्त मात्रा में सेनिटाइजेशन हो व लोग एक-दूसरे से पर्याप्त मात्रा में दूरी बनायी जाये। उन्होंने कहा कि बीमारी से निपटने के लिए जनता का भी सहयोग जरूरी है और लोगों को अपने घर के समक्ष पर्याप्त सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इधर डॉ. बिष्ट ने बताया कि वे लोगों के समाजसेवा के लिए कृत संकल्प है और आगे भी रहेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440