हमेशा महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करती रही भाजपा : आप

खबर शेयर करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान की आलोचना

समाचार सच, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी की आम आदमी पार्टी (आप) ने निंदा करते हुए भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा के जो नेता आप को बहस के लायक नहीं समझ रहे थे, अब उनके ही प्रदेश अध्यक्ष ने बता दिया कि भाजपा के नेता किस लायक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करती रही है। आप इसका पुरजोर विरोध करेगी। आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने प्रेस बयान जारी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश मातृशक्ति के संघर्षों से हमें मिला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज घमंड में चूर होकर उसी मातृशक्ति का अपमान कर रहे हैं। कलेर ने कहा कि कांग्रेस और हमारे बीच राजनीतिक लड़ाई व मतभेद हो सकते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष पर इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। यह पूरी मातृशक्ति का अपमान है, जिसे उत्तराखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत ने जब ये शर्मनाक बयान दिया, तब खुद उनकी पार्टी की कई महिला कार्यकर्त्‍ता भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने उन महिलाओं का भी ख्याल नहीं किया। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा विधायक महेश नेगी पर एक महिला के शोषण का आरोप है। राजकुमार ठुकराल द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की खबरें भी सामने आती रही हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है। कलेर अपने बयान में मदन कौशिक पर भी तंज कसने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता पिछले दिनों बहस से भागने के लिए बेतुका बयान दे रहे थे कि आप इस लायक नहीं कि उसके नेताओं से बहस की जा सके। अब उनके अध्यक्ष की बयानबाजी ने बता दिया है कि भाजपा किस लायक है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440