भाजपा के पास उत्तराखण्ड को कुशल नेतृत्व देने वाला नेता नहीं: बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने रामनगर में आयोजित अंतराष्ट्रीय वानिकी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री ने अपने मानसिक दिवलएपन होने का परिचय दे दिया है। जिससे साबित हो गया है कि भाजपा के पास उत्तराखण्ड को कुशल नेतृत्व देने वाला नेता नहीं है। ऐसे में जब मुख्यमंत्री एक के बाद एक विवादित बयान देकर अपने मानसिक दिवलएपन होने का परिचय दे रहे हैं ऐसे में क्या उत्तराखण्ड में बेरोज़गारी, पलायन, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, पर्यटन से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण हो पाएगा ये सवाल जनता में उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   बेरीनाग के दो युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, राजकुमार बने उप शिक्षा अधिकारी और विनोद बने राज्य कर अधिकारी

प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नए और अंतिम बल्लेबाज़ के रूप में उतरे भाजपा के मुख्यमंत्री आँखिरी ओवर में 100 रन बनाने के चक्कर में उल्टा-सुलटा बल्ला चला रहे हैं। खेल भाजपा रही है मगर आउट जनता हो रही है। इन चार सालों में भाजपा ने उत्तराखण्ड को गर्त में धकेलना का काम किया जिसे नए मुख्यमंत्री नर्क में ले जाने की जुगत में लगे है। उनका कहना था कि जिस तरह के बयान मुख्यमंत्री दे रहे उससे पता चलता है कि राज्य सुरक्षित हाथों में नहीं है। जब मुख्यमंत्री का अपनी ही वाणी पर नियंत्रण नही है तो वो राज्य की बेलगाम हो चुकी अफ़सर साही का नियंत्रण कैसे करेंगे।
उन्होंने कहा कि जहां देश में आज बढ़ रही समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की बात करने की बजाए मुख्यमंत्री विपरीत दिशा में चलने की बात कर रहे हैं जो कि समझ से परे है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड PCS में जसमीत कौर बनीं प्रदेश टॉपर, रुद्रपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440