पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : बूथ स्तर तक संगठन को किया जायेगा मजूबत
समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी क्षेत्र विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा और बूथ स्तर तक संगठन और मजबूत किया जायेगा और 2022 में भाजपा को 57 से 60 सीटों पर जीत दिलायेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हल्द्वानी में प्रथम बार श्री भगत गुरूवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब हुए। उनका कहना था कि उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से उत्तराखंड में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। उनका कहना था कि प्रत्येक बूथ में 20 कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर भाजपा के बड़े पदाधिकारी व नेता उनसे रायशुमारी करेंगे और उन्हें संतुष्ट करने का कार्य करेंगे, यही कार्य आगे चलकर 2022 में भाजपा को 57 से 60 सीटों पर जीत दर्ज करायेंगा।
श्री भगत कहना था कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल हैं। संगठन में अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं कि जायेगी। उन्होंने कहाँ कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के चलते उनका कार्य और जिम्मेदारी बढ़ गयी हैं। ऐसे में उनकी विधानसभा के विकास कार्य प्रभावित न हो इसलियें उनकी अनुपस्थिति में विकास भगत उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2022 में राज्य में पुनः भाजपा सरकार बनेंगी।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊँ मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


