भाजपा का नेता प्रतिपक्ष से सवाल पूछना हास्यास्पद : दीपक बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा के प्रवक्ता पर कांग्रेस से बेतुके सवाल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केंद्र व राज्य की सत्ता में काबिज होने के बावजूद भाजपा का नेता प्रतिपक्ष से सवाल पूछना हास्यास्पद है। यहां जारी एक बयान में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया ने कहा है कि विधायकों के वेतन भत्तों में 30 प्रतिशत की कटौती में किये जा रहे भेदभाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का जवाब देने के बजाय भाजपा उल्टे कांग्रेस से सवाल पूछकर विषय से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। भाजपा के प्रवक्ता पर बेतुके सवाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के खाते से 75600 व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खाते से 57600 प्रतिमाह कट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए भी जनता में सबसे अधिक राशन किट व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कांग्रेस द्वारा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमित संस्थागत क्वारेंटाइन मरीज दुःखी व लाचार स्थिति में हैं। उन्हें ठीक से न तो भोजन-पानी मिल रहा है और न ही शौचालय आदि की मूलभूत सुविधाएं ही दी जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं के निराकरण के लिए जनता के प्रति जवाबदेह है। इसके लिए जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440