भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा सड़क व नालियों को लेकर ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र की जर्जर हालत में हुई सड़कों व क्षतिग्रस्त नालियों को लेकर भाजपा नेता हरीश मनराल के नेतृत्व में लोगों ने एक ज्ञापन नगर निगम के नगरायुक्त बिजेन्द्र चौहान को सौंपा।

ज्ञापन में राजपुरा क्षेत्रवासियों ने का कहना है कि राजपुरा मुक्ति धाम को जाने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके चलते आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 की नालियां भी जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। नालियों की दशा खराब होने के चलते बरसात में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। साथ ही जगह-जगह हो रहे जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन के माध्यम से सड़क व नाली के अलावा क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों के निर्माण की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में दिनेश बोरा, जगदीश चन्द्र, तेजपाल गुप्ता, वसीम अहमद, रोशन, अजय गुप्ता, विक्रम, मोनू, गौरव पिलख्वाल, आनन्द, राजकुमार, राजू चौहान, प्रमोद पंत, पंकज जोशी, राधेश्याम आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी चातुर्मास 2026: इन चार माह तक पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है
ad
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440