भाजपा मीडिया टीम ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारियों की टीम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई मीडिया टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को संगठन के माध्यम से सरकार के कल्याणकारी कार्याे की जानकारी व लाभ को अंत्योदय स्तर तक जनता तक पहुंचाने को कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात में सीएम ने पार्टी मीडिया विभाग के उनकी अब तक किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी कार्याे को जानकारी धरातल पर ले जाने और सरकार की छवि बनाने में पार्टी संगठन और उसमे विशेषकर मीडिया टीम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विगत विधानसभा चुनावों से पूर्व व चुनावों के उपरांत बखूबी अहसास भी किया गया। उन्होंने मीडिया टीम का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश की विकास योजनाओं व समसामयिक घटनाओं को लेकर पार्टी का पक्ष मीडिया व सार्वजनिक तौर पर रखने के लिए सभी को निरंतर अध्ययन और आसपास घटित गठनाक्रमों को लेकर हमेशा अलर्ट मोड पर रहना होगा।
इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के साथ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, खजान दास, वीरेंद्र बिष्ट, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र नेगी, संजीव वर्मा, कमलेश उनियल, राजीव तलवार, सत्यवीर चौहान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440