सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपाईयों ने लगायी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य में सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपाईयों का एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से गुहार लगायी हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने पत्र के माध्यम से रेटों को कम किये जाने की मांग की हैं।

प्रदेशाध्यक्ष को सौंपे गये पत्र माध्यम से उनका कहना था कि प्रदेश में जमीनों के सर्किल रेट में अत्यधिक बढ़ोत्तरी के चलते सभी वर्ग परेशान है, इसके कारण आम जनता का घर बनाने का सपना मुश्किल हो रहा है और प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हर व्यक्ति का कारोबार भी प्रभावित हुआ है, पत्र में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में जनता को राहत देने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

पत्र में प्रतिनिधिमंडल ने महानगर की यातायात व्यवस्था भी सुधारने की मांग की और कहा कि टेम्पों स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, के.एम.यू. स्टैंड व परिवहन निगम का अन्यंत्र सुविधाजनक स्थान पर शिफ्ट किया जाये, जिससे जाम की परेशानी से जनता को निजात मिल सके। साथ पत्र में देवभूमि में बढ़ते हुये अपराधों पर नियंत्रण की मांग करते हुए कहा गया है कि प्रदेश में बाहरी लोगों के आने से अपराध में बढ़ोतरी हुई है, अपराधी शांत पहाड़ों को अपनी शरण स्थलि बना रहे हैं, जिससे जनता में भय का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक्वेट हॉल स्वामी अरुण बिष्ट की कार में संदिग्ध मौत, अस्पताल के पास खड़ी गाड़ी से मिला शव

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भगत ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और आस्वस्त किया कि इन मुद्दों पर 5 फरवरी को वह मुख्यंमत्री से मिलेंगे।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से भुवन भट्ट, वीरेन्द्र देउपा, हेम जोशी, विपिन थुवाल, गणेश दत्त मेलकानी, कांतिबल्लभ जोशी, राजू नैनवाल, विजय जोशी, मोहित मिश्रा, महेन्द सक्सेना, प्रवीण जोशी, संदीप बिष्ट, संजय जोशी, योगेश मूनगली, सुरेश गौड़, भुवन सुयाल, विजय चौधरी, पूरन सती, प्रमोद भट्ट सहित आदि भाजपाई शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440