भाजपा उत्तरी मण्डल ने बाबा साहब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न बूथों पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की चित्र पर फूल माला एक पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में अंबेडकर पार्क दमुवाढुंगा स्थित बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात वार्ड 37 जवाहर ज्योति में उपाध्यक्ष पनराम के निवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर नगर अध्यक्ष द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिए गए संविधान एवं बताए गए मार्ग पर चलने को कहा।
वहीं मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों काठगोदाम, शीशमहल, ब्यूरा, पॉलीशीट, आवास विकास, सुभाष नगर, नवाबी रोड, दमुवाढुंगा बदोबस्ती, जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा प्रथम, द्वितीय में सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को याद किया गया।
कार्यक्रमों में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, मनोनित पार्षद देवीदयाल उपाध्याय, उपाध्यक्ष पनराम, अंशुल पांडे, मंत्री चंदन नेगी, आनंद आर्य, अनिल चंदोला,पूजा भंडारी, मीडिया प्रभारी पंकज जोशी, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल, जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी, जिला मंत्री दीपा सनवाल, कामायनी मिश्रा, प्रेमलता पाठक, विनीता वर्मा, कृष्णा राजपूत, रमेश शर्मा, अमर सिंह सिजवाली, मनोज लोहनी, मनोज गड़िया, धनीराम बाबा, केवलानंद जोशी, गीता उप्रेती, बलवीर चौहान, अक्षय कुमार, विशाल कुमार, शेर राम, धनगिरी, बंशीधर मेलकानी, सुनील कुमार, माखनलाल मौर्य आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440