रक्त शिविर में भाजपा ओबीसी व अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिया 22 यूनिट रक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा मुखानी स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिमसें उनके द्वारा 22 यूनिट रक्तदान दिया गया।
नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के निर्देशन में मुखानी स्थित श्री बालकृष्ण देवकी जोशी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के सामूहिक नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 22 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने भाजपा ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के इस कार्य के लिये उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उक्त शिविर ओबीसी नगर अध्यक्ष नन्हें कश्यप व अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष युसूफ मलिक के सामूहिक नेतृत्व लगाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हरिमोहन अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री दिनेश खुल्वे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जहीर अंसारी, नगर महामंत्री मधुकर, नगर मंत्री राजेंद्र सुयाल, सुशील साहू, फैजान सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440