समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य ने मंडल प्रभारी घोषित कर दिए हैं। सभी मंडल प्रभारियों से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की गई है। जिलाध्यक्ष के अनुसार हल्द्वानी पश्चिम मंडल के लिए नवीन टम्टा, उत्तरी उमेदराम, नगर जीवन आर्य, पूर्वी केशव राम, लालकुआं व बिन्दुखत्ता रविंद्र बाली, कालाढूंगी व कोटाबाग भुवन आर्य, रामनगर ग्रामीण व नगर देवेंद्र कुमार, मालधनचौड़ सूरज गोदियाल, बेतालघाट यशपाल आर्य, गरमपानी रवि कुमार, भवाली ईश्वरी राम, भीमताल नारायण राम, रामगढ़ संजय कुमार व धारी मंडल की जिम्मेदारी अजय लाल को सौंपी गई है। सभी नियुक्त प्रभारियों को घ्राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अंबा आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुवर, प्रदेश मंत्री भुवन आर्य, दिनेश रंधावा आदि ने बधाई दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












