योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को भाजपा ने शुरू किया घर-घर चलो अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता हरीश मनराल के नेतृत्व में घर-घर चलो अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को बूथ अध्यक्ष दिनेश बोरा व शक्ति केंद्र संयोजक सुधीर अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। वहीं प्रदेश में त्रिवेंद्र रावत सरकार विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। इसमें संगठन भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहा है। इस दौरान भाजपा नेता हरीश मनराल ने कहा कि उनका उद्देश्य योजनाओं का सीधा लाभ पात्रों तक पहुंचाना है। जिसके तहत घर-घर चलो अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, कन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मजदूर कार्ड पंजीकरण योजना, विधवा, विकलांग, वरिष्ठ, बोना, पुरोहित, किसान पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी और लाभ उठाने की अपील की जाएगी। कहा कि इन योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान राजेन्द्र सिंह चौहान, आनन्द सिंह मेहता, मनोज रावत, दिनेश बोरा, सुधीर अग्रवाल, उमेश तोमर, राजकुमार कश्यप, जानकी कश्यप, मदन कुल्याल, जगदीश कश्यप, पंकज चौहान, रोशन लाल, दीपक राठौर, ओम प्रकाश कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, राजेश भारद्वाज, पंकज सिंह, शैलेश वर्मा, अशोक, पंकज, जीवन पाठक, गिरीश नेगी, दीपक बिष्ट, प्रकाश पन्त आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440