भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

प्रशासन ने की इन नेताओं के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री खंगालनी की शुरू

समाचार सच ब्यूरो, हल्द्वानी। महानगर के निवासी दो भाजपा नेताओं की जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालाकि लालकुआं में एक व्यापारी संक्रमित पाया गया है। इन भाजपा नेताओं के लालकुआं क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भी शामिल होना बताया जा रहा है। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में दोनों के संपर्क में आये लोगों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी गई है। इधर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि भी सोशल मीडिया के माध्यम से की है। इन दोनों नेताओं को इलाज के लिये एसटीएच में भर्ती करवाया गया है।
यहां के दो भाजपा नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक प्रदेश प्रवक्ता तो दूसरे जिलाध्यक्ष हैं। वहीं लालकुआं में भी एक व्यापारी के संक्रमित मिलने को हल्द्वानी कनेक्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि भाजपा के यह नेता हाल में लालकुआं में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। भारतीय जनता पाटीॅ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने खुद के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा है कि 14 जुलाई को उन्हें बुखार आया, उसके बाद उन्होंने अपने को घर से दूर सेल्फ क्वारंटीन कर लिया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हल्द्वानी के कोविड अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ठीक होकर जन सेवा में जुटेंगे। इधर उक्त दोनों नेताओं ने उनके स्वास्थ्य लाभ को ईश्वर से की गयी प्रार्थना के लिये सभी शुभचिंतको का आभार जताया है।
इधर दोनों नेताओं को एसटीएच में भर्ती किया गया है। भाजपा नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों नेता पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने इनके संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करना बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इन दोनों के संपर्क में आये लोगों की हिस्ट्री खंगालने में पुलिस-प्रशासन जुट गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440