-भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने ली कुमाऊं मंडल के सभी मोर्चों की बैठक
समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा की कुुमाऊं मंडल के सभी मोर्चों की बैठक शुक्रवार को पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें नागरिकता संशोधन कानून को जनता के बीच में पहुंचाने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई।


बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 में अफगानिस्तार, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ता के कारण भारत आये हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इसके उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि ऐसे शरणार्थियों को जिन्होंने 31 दिसम्बर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया है, उन्हें अपनी नागरिकता संबंधी विषयों के लिए एक विशेष विधायी व्यवस्था की जरूरत है।
पुष्कर काला ने महिला मोर्चा से स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संस्थाओं व महिला संस्थाओं समूह के बीच में जाकर नागरिकता संशोधन कानून पर अपना समर्थन मोदी जी को देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ओ.बी.सी. मोर्चा, जनजाति मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अनुसूचित बस्तियों व गरीब परिवारों जाकर जानकारी देकर समर्थन हासिल करने को कहा। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष व राज्य मंत्री राजेश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, राज्य मंत्री अजय राजौर, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा गुन्जन सुखीजा, महिला मोर्चा दीपाली कन्याल, अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य, ओ.बी.सी. मोर्चा अजय वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा समीम अहमद, ओ.बी.सी. मोर्चा नेत्रपाल मौर्या इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष चमन लाल चौधरी, हरीश भटृ, मनोज ओली, नितीन कार्की, दीपा आर्य, प्रकाश आर्य, आदेश ठाकुर, दिनेश प्रजापति, महामंत्री शुभम, मीडिया प्रभारी तरूण बंसल, भुवन भटृ, कुबेर बोरा मौजूद रहे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440