पीएम मोदी की मन की बात सुनने को भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा खासा उत्साह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के 73 वें एवं साल के पहले संस्करण को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी और उसकी सराहना की।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में फल मंडी में निकलने वाले बेकार सब्जियों से बिजली एवं बायो फ्यूल बनाने, हरियाणा के गांव में जमा पानी को पंप द्वारा एक जगह एकत्रित कर एवं फिल्टर कर सिंचाई में उपयोग करना। अरुणाचल प्रदेश में महिलाओं द्वारा पेपर बनाना एवं नासिक में आदिवासी महिलाओं द्वारा फ्लोर मिल लेकर उसे स्वयं समूह द्वारा चलवा ना जैसे अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा 26 जनवरी को तिरंगे के अपमान पर देशभर के लोगों द्वारा किए जाने वाले आलोचना का भी जिक्र किया।
हल्द्वानी महानगर में मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इसकी काफी सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की पहल के तहत आज बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार अपना रहे हैं। जो देश के विकास में सहायक होगा।

इधर पीएम मोदी की मन की बात को भाजपा नगर हल्द्वानी नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में हल्द्वानी नगर के प्रत्येक वार्डों पर देखा और सुना गया।
इस कार्यक्रम को जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता जोशी, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरी, चित्रा सुयाल, किरन उप्रेती, पुष्पा भट्ट, हेमा पंथ, विजय साहू, संजय गोयल आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में देखा और सुना।

यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया

उधर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री आशा शुक्ला ने अपने निवास में अपने परिवार जनों व पड़ोसियों के साथ टीवी में पीएम मोदी की मन की बात को देखा और सुना। भाजपा नेत्री श्रीमती शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह आयोजित पीएम के मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह दिखाया है। उनकी ओर से जारी दिशा निर्देशों पर कार्यकर्ताओं से अमल करने और लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। इस अवसर पर डॉ0 हेमन्त कुमार शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, डॉ0 साधना त्रिपाठी, नीलम आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख

इधर भाजपा उत्तरी मंडल नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में काठगोदाम-रानीबाग बूथ नंबर 2 के अध्यक्ष जयदीप चौहान के निवास स्थान पर देखा व सुना गया। इस दौरान नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, नगर मंत्री अनिल चंदोला सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440