भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान 25 मई से 31 जुलाई तक चलेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तिकरण अभियान का वर्चुअल माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया गया। नैनीताल उधम सिंह नगर के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ ने कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा की गई। देश के प्रत्येक भाजपा संभाग एवं जिला कार्यालयो में वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय संतोष जी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के संबंध में प्रकाश डाला गया। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम 25 मई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2022 को समापन होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कालाढूंगी विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक गदरपुर अरविंद पांडे , विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा लालकुआँ विधायक मोहन बिष्ट महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला महामंत्री प्रदीप जनोटी कमलनयन जोशी उधम सिंह नगर विवेक सक्सेना, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा कैलाश भगत नवीन भट्ट प्रताप रैक्वाल मधुकर श्रोत्रिय एवं सभी अपेक्षित श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440