समाचार सच, हल्द्वानी। वार्ड-50 तल्ली बमोरी खाम आदर्श नगर में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा आयोजित शक्ति केंद्र कार्यशाला सप्ताह आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं प्रभारी मधुकर श्रोत्रिय द्वारा दीप प्रज्जवालित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल द्वारा किया गया था।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट द्वारा बूथों का ब्रत लेकर पार्टी के 07 कार्यक्रमों को बूथों पर करवाने के लिए प्रमुख तय किए। साथ ही संगठन को सशक्त करने के लिए सभी को बूथों को मजबूत करने एवं पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही केंद्र एवं राज्य की सरकार के द्वारा लाभान्वित लोगों को चिन्हित करने एवं नई योजनाओं को जन जन तक पहुंचने को कहा।
इस अवसर पर कृपाल सिंह ढेला, राजीव रावत, कमलेश जोशी, जीवन लाल वर्मा जी, मदन फर्त्याल जी, निखिल पांड, शांति भट्ट, एस के अग्रवाल, शंकर कोरंगा, चित्रा सुयाल, यशोदा सोटियाल, पुष्पा भट्ट, गीता जोशी, चंदन सिंह सिलियाल, विमल पंत, पुष्कर खोलिया, बिट्टू खोलिया, दिनेश जोशी, देवी दत्त सुयाल, पुष्पा बिष्ट, सावित्री बिष्ट, ललित अधिकारी, नित्यानंद तिवारी, चंदन बिष्ट सहित आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


