रायपुर की सीट से बीजेपी के उमेश शर्मा काऊ तथा कैंट से सविता कपूर ने भरा नामांकन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रत्याशियों के नामांकन भरने का दौर सोमवार को जारी रहा। आज विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भरें। सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है।

नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं। कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया था। वह लगातार आठ बार विधायक रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440