बहुत ही दुर्लभ माना जाता है काला सेब, इसके खाने के बेहतरीन फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

खबर शेयर करें

Black apple is considered very rare, you will be surprised to know the best benefits of eating it.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। काला सेब बहुत महंगा मिलता है। एक सेब करीब 500 रुपए से लेकर 1600 रुपए तक का भी मिलता है। यह सिर्फ तिब्बत और भूटान में ही उगाया जाता है और यह बहुत ही दुर्लभ माना गया है। हुआ नियू प्रजाति के इस सेब को ब्लैक डायमंड एपल भी कहते हैं। यह अमेरिका में भी उगाया जाता है जिसे वहां अर्कानसास सेब कहते हैं। इसके अंदर का हिस्सा वैसे ही सफेद रहता है जैसे लाल सेबों का होता है। जानिए इसके फायदे।

फंगल इंफेक्शन
यह सेब खाने से व्यक्ति फंगल इंफेक्शन से बचकर रहता है क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल और इम्यूनिटी बूस्टर है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

एनर्जी बूस्टर
एक सेब खाने से दिनभर व्यक्ति एनर्जेटिक बना रहता है, क्योंकि इसमें भरपूर कैलोरी की मात्रा पाई जाती है। इसे आप फ्रूट सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

नेत्र
यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंघ्द है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से आंखों की ज्योति बढ़ाता है। यह आंखों में होने वाले विभिन्न रोग में भी लाभदायक।

इम्यून सिस्टम
यह सेब खाने से व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कई तरह के विटामिनों से भरपर यह सेब एंटी ऑक्सीडेंट क्रिया इम्यून सेल्स को मजबूत बनाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती है।

कोलेस्ट्रॉल
यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करता है। इसके कारण हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है।

हड्डी करता है मजबूत
यह हड्डियों को मजबूत करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पांचन तंत्र
काले सेब में घुलनशील फाइबर अधिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है और इसमें अघुलनशील फाइबर भी होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

लकवा
इनमें विटामिन सी और ए के साथ-साथ पोटेशियम और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हमें लकवे जैसे रोग से बचाता है।

याददाश्त
इस सेब को खाने से हमारा दिमाग भी सेहतमंद बना रहता है जिसके चलते याददाश्त मजबूत होती है।

हेल्दी स्किन
इसमें विटामिन सी, ए एंड बी होता है जो हमारी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।

डायबिटीज
यह रक्त में शुगर को भी कंट्रोल करता है।

मसूड़े और दांता
इसमें जो फाबर होता है वह हमारे मसूड़ों और दांतों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। या दांतों को साफ रखता है।

मोटापा
यह हमारे वजन को कंट्रोल में रखकर अनावश्यक चर्बी को हटाता है और हमें मोटा नहीं होने देता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440