कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बिंदुखत्ता को दिया जाए विशेष आर्थिक पैकेज
समाचार सच, हल्द्वानी/बिन्दुखत्ता। बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार कोरोनावायरस के कार्यों में अग्रिम पंक्ति में कार्यरत जैसे स्वास्थ्य कर्मी, आगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, सुपरवाइजर, कुमाऊं मंडल विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम में कार्यरत श्रमिको, मीडिया कर्मियों, आदि को जो बीमा लाभ दे रही है ठीक उसी तर्ज पर सरकार प्रदेश के राशन डीलरों का भी 10 लाख का बीमा कराया जाए। क्योंकि वह भी अपनी जान जोखिम में डालकर हजारो लोगों को राशन वितरित कर रहे हैं। उन्होंने बिंदुखत्ता क्षेत्र मे समाजसेवी संस्थाओ व जनप्रतिनिधियो द्वारा घर घर जाकर सेनेटाइजर का छिड़काव किए जाने व मास्क व गरीबों को राशन बाँटे जाने पर आभार जताया।
उन्होंने इस कार्य के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा व गोला संघर्ष समिति बिंदुखत्ता का विशेष रूप से हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहाँ पक्के गाव है नगर पालिका है और नगर पंचायत है वहाँ सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए सेनेटाइजर, मास्क, दवाइया व अन्य सुविधाओं के लिये बजट दे रही हैं। लेकिन बिंदुखत्ता को लावारिस छोड़ रखा है। जबकि बिंदुखत्ता का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है और लगभग 80 हजार की आबादी है। ऐसे मैं सरकार को बिंदुखत्ता के लिए विशेष पैकेज देना चाहिये। क्षेत्र की जनता ऐसी विषम परिस्थितियों में महामारी के बचाव के लिए सरकार के साथ खड़ी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


