हल्द्वानी में रिश्तों का खून! पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की हत्या, जानिए पूरी कहानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि पारिवारिक तनाव, पैसों की कमी और छोटे भाई की बीमारी से परेशान बड़े भाई ने नशे की हालत में इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना 03 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है। राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड स्थित एक मकान में संदीप जायसवाल और उसके छोटे भाई सोनू जायसवाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सोनू को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   गेठिया में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से महज चार घंटे के भीतर आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में एआई व ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने .32 बोर का एक रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त एक लोटा बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से जमानत पर था। छोटे भाई की लंबे समय से खराब तबीयत और इलाज के लिए पैसों की तंगी ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। इसी तनाव में उसने शराब पी और गुस्से में आकर मारपीट कर बैठा, जो जानलेवा साबित हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440