ईद-उल-फितर पर हल्द्वानी में उमड़ा उल्लास, नमाज के साथ गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

खबर शेयर करें

मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों की भारी भीड़, शहर में दिखी खुशियों की रौनक

समाचार सच, हल्द्वानी। ईद-उल-फितर का त्योहार हल्द्वानी में पूरे उत्साह, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

जामा मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद, नमरा मस्जिद, गफ्फारी मस्जिद, आस्ताना मस्जिद, बड़ी मस्जिद, नूरी मस्जिद और अक्सा मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर नमाज पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा की गई। मंगलपड़ाव और मीरा मार्ग स्थित ईदगाहों में भी सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

ईद के मौके पर शहर के बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मिठाइयों, सेवइयों, बिरयानी और अन्य पकवानों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही।

यह भी पढ़ें -   अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हल्द्वानी में होगा भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

वनभूलपुरा क्षेत्र रंग-बिरंगी सजावट से जगमगाता नजर आया, जिससे त्योहार की खुशी और भी बढ़ गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।

जामा मस्जिद में शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद आजम कादरी ने अपने खिताब में कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र, तकवा और इंसानियत का पाठ सिखाता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि रमजान के बाद भी नमाज की पाबंदी रखें, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में अच्छाइयों को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, मोहब्बत और भाईचारे का धर्म है, जिसे हर व्यक्ति को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदली मदरसों की तस्वीर, 452 में से 179 बंद; मान्यता की प्रक्रिया जारी

त्योहार के अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने वनभूलपुरा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाई दी। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ईद के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

पूरे शहर में ईद का त्योहार शांति, उल्लास और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला और हल्द्वानी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनकर सामने आया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440