जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के अक्षय कुमार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/देहरादून। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में एक फिल्मी शूटिंग के लिये पहुंचे हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -   भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि- महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में हल्द्वानी में सदस्यता ग्रहण
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440