सट्टे के लिए प्रेरित करता सटोरिया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे के लिए लोगों को प्रेरित करता एक सटोरिये पुलिस की गिरफ्त में आया, पुलिस ने उसे खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि में पुलिस मलिक के बगीचे के आसपास गश्त कर रही थी तभी संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 1470 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में उक्त युवक ने अपना नाम मोहसिन पुत्र मोबिन अहमद निवासी गोपाल मंदिर नई बस्ती बताया और यह भी बताया कि वह सट्टा लगाने के कार्य में लंबे समय संलिप्त है साथ ही लोगों को सट्टे के प्रति प्रेरित कर उन्हें सट्टा लगाने के लिए उकसाता है। बीती रात भी वह लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था। पुलिस ने सटोरिये को कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440