बनभूलपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक सटोरिए को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है उसके खिलाफ गैम्बलर अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। बनभूलपुरा पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि शनि बाजार रोड पर एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सटोरिए को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2240 रूपए की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिए ने अपना नाम शाहरुख खान पुत्र साजिद खान निवासी नूरी मस्जिद के पीछे इन्द्रानगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

यह भी पढ़ें -   २२ मई २०२६ शुक्रवार बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440