ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्द्वानी गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रथम जानकारी के अनुसार मृत युवती नैनीताल जनपद की बताई जा रही है, जबकि युवक अल्मोड़ा का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेरकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक झटकाः BJP के 6 दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440