समाचार सच, देहरादून। देहरादून में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में लाटरी निकालने के नाम पर एक महिला से ठगों ने डेढ़ लाख से अधिक की धनराशि ठगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि महिला से जहां दो बार लाटरी की रकम दिलाने के नाम पर ठगी हुई, वहीं ठगी गई धनराशि वापस दिलाने के नाम पर भी ठगी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। देवी रोड निवासी अर्चना ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते वर्ष तीन नवंबर को राजकुमार नामक एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया। व्यक्ति ने स्वयं को केबीसी कार्यक्रम से बताते हुए कहा कि उनका मोबाइल नंबर लक्की ड्रा में चयनित हुआ है। जिस पर उन्हें 25 लाख की लाॅटरी लगी है। उक्त व्यक्ति ने लाटरी की रकम लेने के लिए टीडीएस की साढ़े बारह हजार की धनराशि एक खाते में जमा करने को कहा। अर्चना का कहना था कि उन्होंने उक्त धनराशि खाते में जमा कर दी। लेकिन, उसके बाद फिर फोन आया कि उन्होंने धनराशि बचत खाते में जमा की है व इस धनराशि को चालू खाते में लाने के लिए उन्हें 25 हजार की धनराशि और जमा करनी होगी। इसके बाद उन्होनें वह धनराशि भी जमा कर दी।
यहीं नहीं इसके बाद इनकम टैक्स के नाम पर उनसे 45 हजार की धनराशि एक अन्य खाते में जमा करवाई गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बताया कि उन्हें दस लाख की लाटरी भी लगी है, जिसके लिए उन्हें 75 हजार रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने 75 हजार की धनराशि भी जमा करवा दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति उनसे और अधिक धनराशि की मांग करने लगा, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। और यही यह पूरी योजना उन ठगों की पूरी नहीं हुई उन्होनंे इस घटना के बाद स्वयं को साइबर हेल्पलाइन का सदस्य बताते हुए ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की बात कही। साथ ही एक ऑनलाइन लिंक भेजते हुए उस लिक पर साढ़े तीन हजार की धनराशि जमा करने को कहा। उन्होंने उक्त लिंक पर धनराशि जमा कर दी। लेकिन, उनसे ठगी गई धनराशि वापस नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



