ब्रेकिंगः हल्द्वानी के रेलवे बाजार में नाली किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के रेलवे बाजार क्षेत्र में जगदीश होटल के समीप नाली किनारे एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने नाली के पास भ्रूण पड़े होने की जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए और आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440