वास्तु टिप्स अपनाकर जीवन में लाएं सकारात्मकता

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु विज्ञान से घर के अशांत वातावरण को शांति और खुशहाली में परिवर्तित किया जा सकता है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिएि बेहद कारगर विज्ञान है। दरअसल, वास्तु का शाब्दिक अर्थ निवास स्थान होता है। इसके सिद्धांत वातावरण में जल, पृथ्वी, वायु, अग्नि और आकाश तत्वों और उनकी दिशा के बीच एक सामंजस्य स्थापित करने में मदद करते हैं। इन्हें हम कुछ वास्तु टिप्स दी जा रही हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को ला सकते हैं।
-मधुर संबंधों के लिए अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम की ओर बनाना चाहिए।
-आरोग्य के दिशा क्षेत्र उत्तर- पूर्व दिशा में दवाइयां रखने से ये जल्दी असर दिखाती हैं।
-सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको लगता है कि हमारे हाथ में धन नहीं रूकता तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा क्षेत्र से नीला रंग हटाने की जरूरत है। इस दिशा में हल्का नारंगी, गुलाबी रंगों का प्रयोग करें।
-घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल – गंदगी को समय – समय पर हटाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती।
-पार्किंग हेतु उत्तर-पश्चिम स्थान प्रयोग में लाना शुभ माना गया है।
-घर में बनी हुई क्यारियों या गमलों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।
-दक्षिण – पश्चिम दिशा में ओवरहैंड वाटर टैंक की व्यवस्था करना लाभप्रद रहता है।
-दरवाजे को खोलते तथा बंद करते समय सावधानी से बंद करें, ताकि कर्कश ध्वनि न निकले।
-यदि आपने घर में पूजा घर बना रखा है तो शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उसमें नियमित रूप से पूजा होनी चाहिए एवं दक्षिण – पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोग पूजा – अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
-गैस का चूल्हा किचन प्लेटफार्म के आग्नेय कोण में दोनों तरफ से कुछ इंच जगह छोड़कर रखना वास्तु सम्मत माना गया है।
-शयन कक्ष में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।
-किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से बेचैनी, घबराहट और नींदमें कमी हो सकती है।
-शयन कक्ष में मुख्य द्वार की ओर पैर करके नहीं सोएं।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440