मिट्टी की कुछ चीजें घर लाने पर सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है

खबर शेयर करें

Bringing home some clay items brings happiness, prosperity and prosperity and has positive energy effect.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में धरती को भी धरती माता कहा जाता है और मानते हैं कि धरती ऊर्जा, शक्ति, शुभ-लाभ और सफलता का प्रतीक है। इसीलिए कहा जाता है कि मनुष्य को अपने आस-पास धरती या मिट्टी का तत्व जरूर रखना चाहिए। मान्यतानुसार मिट्टी की कुछ चीजें घर लाने पर सुख, समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुल जाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव तो घर में होता ही है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा घर से निकलने लगती है। वास्तु शास्त्र में भी इन चीजों को घर में रखने की सलाह दी जाती है। जानिए कौन-कौनसी हैं मिट्टी से बनी चीजें जिन्हें घर में रख सकते हैं आप

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

दीया
मिट्टी का दीया घर में रखना और पूजाघर में जलाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं दीये से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। माना जाता है कि भगवान की पूजा में भी केवल मिट्टी के दीयों का ही प्रयोग किया जाना चाहिए और प्लास्टिक या मेटल के दीयों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

मिट्टी की मूर्ति
भगवान की मिट्टी की मूर्ति घर के लिए अच्छी मानी जाती है। घर में मिट्टी की मूर्ति रखना धार्मिक दृष्टि से भी शुभ होता है और वास्तु शास्त्र में भी इसे बेहद अच्छा माना जाता है। मिट्टी की मूर्ति घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखती है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

मिट्टी के बर्तन
इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में मिट्टी के बर्तनों को पूर्णतया इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन, ऐसे कई बर्तन हैं जो मिट्टी के हो सकते हैं. चिड़ियों को पानी डालने के लिए मिट्टी का बर्तन रख सकते हैं, घर में खाना बनाने के लिए मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखा जा सकता है, मिट्टी के कुल्हड़ को रख सकते हैं या फिर बच्चों के लिए मिट्टी के खिलौने ला सकते हैं।

मिट्टी का गमला
आजकल बाजार में तरह-तरह के गमले दिखाई पड़ते हैं। ये गमले देखने में भी अलग-अलग तरह के होते हैं और अलग-अलग तरह की चीजों से बने होते हैं, जैसे कुछ प्लास्टिक के तो कुछ चीनी-मिट्टी के। लेकिन, घर में मिट्टी के गमले रखना अत्यधिक शुभ होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440