रामनगर में टूटा हाईटेंशन तार बना मौत का जाल, करंट से मां-बेटा 70% तक झुलसे, एसटीएच रेफर

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़ा हादसा बनकर सामने आई। छोई क्षेत्र के मोतीपुर में देर रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में पहले रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि दोनों मरीज करंट से गंभीर रूप से झुलसे हुए अस्पताल लाए गए थे। जांच में उनके शरीर का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा जलने की पुष्टि हुई। बेटे की हालत अधिक गंभीर होने के कारण दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली लाइनों के रखरखाव में लापरवाही के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र की सभी हाईटेंशन लाइनों की तत्काल जांच कराने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440