मंगलपड़ाव थाने के रामलीला मोहल्ले में टूटा दुकान ताला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में लॉकडाउन के चलते चोरों के हौसलें बुलन्द हैं। शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पुलिस प्रशासन कितनी सक्रिय है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं। बीते देर रात मंगलपड़ाव थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामलीला मोहल्ला में कुछ अज्ञात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़ दिये। लेकिन पास में रहने वाले लोगों की सक्रियता के चलते चोरी का प्रयास विफल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला मोहल्ले टंडन बिल्डिंग के समीप माधव गुरू की सागर कन्फेक्शनरी डेली नीड्स की दुकान है। बीते रात करीब ढाई बजे टण्डन बिल्डिंग में रहने वाले अतुल टण्डन ने आवाज सुनी तो वह बाहर आये तो देखा कि कुछ अज्ञात लोग माधव की दुकान के ताले तोड़ने में लगे। यह देखकर अतुल ने जोर-जोर से हल्ला मचा दिया। लेकिन जब तक लोग आते तो चोर अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गये। इस दौरान शोर गुल की आवाज सुनकर नजदीक में छतरी चौराहे पर ड्यूटी दे रहे पुलिस ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने टूट ताले की जगह पर अतुल के दिये ताले को लगा दिया। इधर ताले टूटने की सूचना माधव गुरू को सुबह दुकान खोलने के समय लगी।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते रेलवे बाजार में एक पान विक्रेता की दुकान का भी शटर तोड़ा गया था लेकिन चोरों को वहां कुछ नहीं मिला। वहीं चोरों ने ज़ुल्फ़ की जीनत हेयर सैलून की दुकान को भी निशाना बनाया था। उधर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक मार्केट में भी एक चाय की दुकान में भी चोरों हाथ साफ कर नगदी समेत सामान भी साफ कर दिया था। बताया गया है कि बदमाश सरिया और अन्य लोहे की रॉड के सहारे ताला तोड़ने का का कार्य कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440