समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक हत्या का मुकदमा वापस लेने को हत्यारोपी द्वारा घर में घुसकर भाई-बहन से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में मोहम्मदी चौक इन्द्रानगर निवासी संजीदा पत्नी स्व. फारूख का कहना है कि उसके चचेरे भाई इरफान की हत्या का आरोपी बहार अहमद पुत्र स्व. सईद अहमद बीती रात उसके घर में घुस आया और उसके चचेरे भाई फुरकान से हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए कहने लगा। जब उसके भाई ने मुकद्मा लेने मना करा तो आरोपी मारपीट करने लगा। जब वह बीच बचाव करने गई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दोनों भाई-बहनों को चोटें आई हैं। उसका कहना है कि जब परिवार के अन्य लोग मौके पर एकत्र हुए और पुलिस को फोन करने की बात कही गई तो आरोपी ने बेहोशी का बहाना बना लिया और उसे 108 आपातकालीन सेवा से अस्पताल भिजवाया गया।
महिला का कहना है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है। इस प्रकार उसके घर में घुसकर मारपीट करने के बाद से उसे व उसके परिवारजनों को उससे जान माल का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















