समाचार सच, हल्द्वानी। भाई के साथ दुकान जा रही युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। विरोध पर युवती के भाई के साथ मारपीट कर दी गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामला राजपुरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती बीते दिवस अपने भाई के साथ किसी काम से घर के पास ही स्थित दुकान जा रही थी। आरोप है कि तभी रवि, संजय व दीपक नामक युवकों ने युवती पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपी युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। युवक का डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले में पीड़ित के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












