सावधान! व्रत का कुट्टू बना जहर, उत्तराखण्ड के इस शहर में 11 लोग बीमार, कुछ की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। नवरात्र के बीच व्रत रखने वालों के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कुट्टू के आटे से बने भोजन का सेवन करना 11 लोगों के लिए भारी पड़ गया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सभी प्रभावित लोगों ने कुट्टू के आटे से बनी खाद्य सामग्री खाई थी। इसके बाद अचानक उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: तृतीया दिन मां चंद्रघंटा की होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

डॉक्टरों के अनुसार, 5 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती मरीज सौरभ राजपूत ने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद उन्हें, उनकी मां और बहन को तेज उल्टियां और पेट दर्द शुरू हो गया।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दूषित कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार

घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए सुभाष कॉलोनी, मुख्य बाजार और रम्पुरा क्षेत्र की कई दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कुट्टू के आटे और मूंगफली के दानों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही कई दुकानों को बंद भी कराया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि पहले ही खुले में कुट्टू का आटा बेचने पर रोक लगाई जा चुकी है, लेकिन कुछ दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440