14 जून से शुरू होने जा रहा है बजट सत्र, तैयारियां पूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। 14 जून से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। जिसके मद्देनजर सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति और विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। वही, बजट सत्र को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष भी अपनी -अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। अपको बता दे कि बजट सत्र पहले सात जून से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रस्तावित था, लेकिन चारधाम यात्रा, राज्यसभा चुनाव जैसे कारणों को देखते हुए इसे बाद में देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सत्र के लिए 14 से 20 जून की अवधि तय की गई है। अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सत्र के पहले दिन 14 जून को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। विनियोग विधेयक 20 जून को पारित होगा।
विधानसभा के 14 जून से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र से एक दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। विधानसभा भवन के सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें शपथ दिलाएंगी।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन भाजपा दो-तिहाई बहुमत से दोबारा सत्तासीन होने में सफल रही। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने धामी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया। धामी ने हाल में ही चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने बताया कि संसदीय एवं विधायी कार्यों के मद्देनजर सोमवार को शाम साढ़े चार बजे विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इससे पहले चार बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी और कार्यमंत्रणा में बजट सत्र के विधायी कार्यों के एजेंडे पर चर्चा होगी। विधानमंडल दल के नेताओं के साथ बैठक में पक्ष-विपक्ष से सदन के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440