ऐतिहासिक हो सकता है गैरसैंण में बजट सत्र

खबर शेयर करें

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सकती हैं सरकार

समाचार सच, देहरादून। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में तीन मार्च से शुरू होने जा रहा बजट सत्र ऐतिहासिक हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए बदरीनाथ विधानसभा के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से इस बारे में बातचीत हुई है। उन्होंने उनकी मांग पर सहमति जताई है। भट्ट ने बताया कि वे और कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी मुख्यमंत्री से मिले थे। हमने मुख्यमंत्री से भराड़ीसैंण में होने वाले सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद हमें पूरी तरह से आश्वासन मिला हैं।

यह भी पढ़ें -   CM की महत्वाकांक्षी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित

उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण सत्र में मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा कर सकते हैं। भट्ट के मुताबिक, सचिव स्तर के अधिकारी यदि भराड़ीसैंण में नहीं बैठ सकते तो अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों की स्थायी तैनाती ग्रीष्मकालीन राजधानी सचिवालय के लिए की जाए। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने गैरसैंण (भराड़ीसैण) को राजधानी घोषित करने के संबंध में फेसबुक पर पोस्ट भी डाली। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उत्तराखंड में राजधानी का मुद्दा जनभावनाओं से जुड़ा है। राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश में पहाड़ की राजधानी पहाड़ में बनाए जाने को लेकर आवाज उठती रही हैं। राज्य आंदोलन के समय से ही गैरसैंण को जनाकांक्षाओं की राजधानी का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारें गैरसैंण को खारिज नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें -   39 साल की बेदाग सेवा के बाद भावुक हुई विदाई, हरिश्चंद्र अवस्थी को सम्मानित कर बोला पूरा दुग्ध संघ परिवार— 'आपका योगदान हमेशा रहेगा याद'
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440