एक मार्च से शुरू होगा भराड़ीसैंण में बजट सत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए गैरसेंण के भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य यहां पहुंच गई हैं। कल उनके अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। वहीं, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक आज शाम तक गैरसैंण पहुंच जाएंगे। कोरोना संकट के साये में एक मार्च से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र के लिए सभी मंत्री, विधायकों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से करानी होगी। सत्र से 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट होने के बाद ही सदन में प्रवेश दिया जाएगा। विधानसभा के सत्र से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कोरोना जांच करानी होगी। स्वास्थ्य विभाग को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में इस संबंध में व्यवस्था करने को कहा। दो गज दूरी से बैठने की व्यवस्था सभामंडप में दो गज की सुरक्षित दूरी के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। दर्शक और अधिकारी दीर्घा में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विधानसभा परिसर में विधायकों के साथ आने वाले सहवर्तियों का विधानसभा भवन में प्रवेश निषिद्ध किया गया है। पूर्व विधायकों से भी विधानसभा परिसर में आने से बचने का अनुरोध किया गया है। गैर सरकारी व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440