चोरों ने घर में घुसकर उड़ाया चैनल गेट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने घर की चाहर दीवारी में रखा चैनल गेट चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात चोर घर में घुसकर चैनल गेट ले उड़े। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कैनाल रोड, शीशमहल निवासी ठेकेदार मोहन सिंह अधिकारी ने लोहे का चैनल गेट अपने घर की चाहरदीवारी के अंदर रखा हुआ था। मोहन सिंह के अनुसार गुरूवार की प्रातः जब वह उठा तो चैनल गेट अपने स्थान से गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने चैनल गेट के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। मोहन सिंह का कहना है कि चोर चाहरदीवारी फांदकर अंदर आये और चैनल गेट चोरी कर ले गये। चैनल गेट की कीमत दस हजार बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440