हल्द्वानी महानगर में अंतर्राज्यीय बस अड्डा नहीं बनने से व्यापारी वर्ग नाराज, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में अंतर्राज्यीय बस अड्डा नहीं बनाये जाने से व्यापारी वर्ग नाराज है। विगत दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी के महानगर हल्द्वानी आगमन पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनाये जाने की मांग की है।
इस मौके पर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि हल्द्वानी महानगर की यातायात अव्यवस्था शहर के बीचों बीच बस अड्डा होने से हो रही है। यदि बस अड्डा शहर के बाहर चला जाता है, तो टैक्सी/टैम्पो आदि भी बहुत कम हो जाएंगे साथ ही केएमओयू बसों का संचालन भी बाहर से ही होगा तो हमें बहुत राहत मिल जाएगी, क्योंकि मुख्य राज मार्ग में बसों के संचालन से ही व्यवधान उत्पन्न होता है। इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में सीएम से मांग करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनाया जाये।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश पंत, प्रचार मंत्री दिगम्बर वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, युवा नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला युवा कार्यकारिणी के योगेंद्र साहू, बलराम हलधर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   25 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440