
समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित व्यापारियों को न्याय दिए जाने की मांग को लेकर महानगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और ज्ञापन के माध्यम से सड़क की प्रस्तावित सीमा को 12 से 8 मीटर किए जाने के साथ-साथ टूटने वाली दुकानों के स्वामियों को विस्तापित किये जाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री शनिवार को हल्द्वानी के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील भारद्वाज एवं जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और ज्ञापन के माध्यम से हल्द्वानी में सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़क की प्रस्तावित सीमा को 12 मीटर से 8 मीटर किये जाने एवं जिनकी दुकाने टूटती है उन्हें विस्तापित करने की मांग रखी।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, नगर प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना सहित व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।
इधर आज व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी श्रीमती वंदना सिंह से भी मुलाकात की। डीएम द्वारा शुक्रवार को मिलने हेतु समय दिया गया है और इस विषय पर विस्तार से वार्ता का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा आज शनिवार को महिला चिकित्सालय के सामने व्यापारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारियों द्वारा जिला प्रशासन की इस नीति का विरोध करते हुए कहा कि एक तरफ शहर के सौंदर्यीकरण की बात होती है दूसरी ओर व्यापारियों को उजाड़ने का फरमान सुनाया जाता है। जबकि व्यापारी समाज ही देश की प्रगति का प्रमुख अंग है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूपन से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला एवं नगर के पदाधिकारी, देवभूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी किरन जोशी, कुसुम जोशी, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धिगड़ा, मोहम्मद अनीस, राजू जोशी, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, बसन्त बाबा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल सहित पीड़ित व्यापारी उपस्थित रहे।

उधर देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधि आज हेलीपैड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित व्यापारियों को न्याय दिए जाने की पुरजोर मांग की।
व्यापारी प्रतिनिधियों ने सीएम को अवगत कराते हुए बताया कि बरेली रोड पुलिस चौकी से रोडवेज बस स्टेशन तक जिला प्रशासन सड़क चौड़ीकरण का कार्य करा रहा है जिसकी जद में कई दुकानें भी आ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित व्यापारी विगत 60-70 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी व्यापार कर अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यापारियों को एक सप्ताह का नोटिस देकर दुकान खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है ।
व्यापारी प्रतिनिधियों का कहना है कि चौड़ीकरण की माप कम की जाए और जो दुकान प्रभावित होने व्यापारी के प्रशासन द्वारा सर्वप्रथम दुकाने दी जाए ताकि वह अपने परिवारों का भरण पोषण कर सके। और प्रभावितों को मुआवजा भी दिया जाए।
व्यापारी प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महानगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश घींगरा, व्यापारी नेता हरिमोहन अरोड़ा, युवा जिला महामंत्री कनिष्ठ घींगडा आदि उपस्थित थे।
इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक और अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यहां रोड चौड़ी करण की जद में आ रहे दुकानदारों के संबंध अवगत कराया और 60 से 70 साल पुराने दुकानदारों के हितों पर भी विचार करने की मांग की। साथ ही शहर से आईएसबीटी, रोडवेज, केएमओयू, टैक्सी स्टैंड आदि बाहर बनाने की मांग रखी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



