समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू बढ़ाने को लेकर कई व्यापारी संगठन अब खुलकर सामने आ गये हैं और विभिन्न तरीकों से आंदोलन आदि कर राज्य सरकार उक्त जारी आदेश पर अपना रोष प्रकट कर रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय गेट पर कटोरा लेकर बैठ कर लोगों से भीख मांग कर अपना विरोध दर्ज किया। साथ ही मजिस्ट्रेट के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का कहना है कि जिस प्रकार से व्यापारी समाज 1 वर्ष से सरकार का इस कोविड-19 में सहयोग करता चला आ रहा है, परंतु उसको सरकार की तरफ से किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिला। जिस तरीके से व्यापारियों का कारोबार बंद है, तो वह कैसे बैंक की किस्तें, कर्मचारियों की तनख्वाह अन्य खर्चे व परिवार का भरन-पोषण पूरा करेगा। ज्ञापन में संगठन की मांग है कि सरकार को चाहिए कि जल्द व्यापारियों की मांग मानते हुए बाजार क्षेत्र को नियमों के तहत खोला जाए। ज्ञापन देने से पूर्व इनके द्वारा कटोरा लेकर भीख भी मांगी गयी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, जिला युवा संरक्षक हेमंत साहू, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी, विनोद जोशी, सुमित साहू, जतिन अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, वैभव गुप्ता, पंकज कश्यप आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












